Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विवि की पूर्व कुलपति शुक्ला मोहंती को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर शुक्ला मोहंती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हें भारतीय महिला दार्शनिक परिषद, वेदान्त रिसर्च सेंटर और भाषा विज्ञान संकाय, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया. डॉक्टर मोहंती को शैक्षणिक एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रोफेसर सोहनराज लक्ष्मी देवी तातेड़ (राजस्थान) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teacher-shanti-mukta-barla-won-five-medals-in-national-masters-games/">जमशेदपुर

: शिक्षिका शांति मुक्ता बारला ने नेशनल मास्टर्स गेम्स में जीते पांच मेडल
इस अवसर पर सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साढ़े ग्यारह हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई. उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भारतीय महिला दार्शनिक परिषद ने उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्पद बताया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज परिवार सहित पूरे राज्य के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही