Search

 
 
 

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस पर मानिक बरदा व बीसी हांसदा को पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उक्त युद्ध में शामिल रहे  बिहार रेजिमेंट के जांबाज मानिक बरदा एवं आर्मी सर्विस कोर्स के बीसी हांसदा को बुधवार को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सम्मानित किया. इस दौरान दोनों की वीरता को उन्होंने नमन किया. राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गर्व है कि ऐसे वीर योद्धा हमारे शहर में रहते हैं. जिन्होंने अपनी बहादुरी की बदौलत देश का नाम रौशन किया. ज्ञात हो कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान बिहार रेजिमेंट के मानिक बरदा को पेट्रोलिंग की जिम्मेवारी मिली थी. बर्फीले तूफान के कारण उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी पलट गई. जिसके कारण वे तथा अन्य जवान बर्फ के बड़े पहाड़ के नीचे दब गए थे. सम्मान समारोह में महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, लेम्बो मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-kargil-victory-day-a-grand-military-honor-march-from-mango-gandhi-maidan/">जमशेदपुर

: कारगिल विजय दिवस पर मानगो गांधी मैदान से निकली भव्य सैनिक सम्मान यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही