Search

 
 
 

जमशेदुपर : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस 7 जुलाई को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक सोमवार को विकास गुप्ता की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित जिला कार्यालय में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम दरस चौधरी उपस्थित थे. बैठक में विकास गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस 7 जुलाई को सर्वसम्मति से मनाने को निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यता अभियान एवं स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-youths-injured-in-a-direct-collision-of-two-bikes-treatment-going-on-in-chc/">मनोहरपुर

: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज
सभी लोगों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. समाज के सभी जाति के पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें संगठन से जोड़ने का फैसला लिया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम और सदस्यता अभियान के लिए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क करने पर सहमति बनी. सभी ने इसमें सहयोग करने का भरोसा दिया. बैठक में धरीक्षण प्रसाद गुप्ता, ऋषि गुप्ता, राजा प्रसाद, चंद्रभूषण चौरसिया, अजीत कुमार, कृष्ण प्रसाद, महेश साहू, प्रह्लाद चौरसिया, कामेश चौरसिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही