Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बागबेड़ा पंचायत के रिवर व्यू कॉलोनी में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को संपन्न हुआ. पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. यहां कॉलोनी बसने के बाद से कभी सड़क बनी ही नहीं थी. अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है. विधायक ने बताया कि यहां मुख्य सड़क तो ठीक थी परंतु पहुंच पथ का निर्माण कभी हुआ ही नहीं था. स्थानीय लोग काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. दूसरी और विधायक ने दुर्गा पूजा को लेकर की गई तैयारी पर संतुष्टि जताई और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक पूजा संपन्न कराने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. वह खुद भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmashedpur-meeting-of-nine-panchayat-committees-of-congress-held-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में हुई कांग्रेस के नौ पंचायत कमेटियों की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही