Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास 10 मई को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास कपाली के कुमार गोड़ा में 10 मई को किया जाएगा. उक्त जानकारी हिजाज फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. गुलाम जरकानी ने सोमवार को धतकीडीह स्थित फैजलुम मदरसा में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि कपाली में बनने वाला भारत में पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का स्कूल होगा. जरकानी ने बताया कि झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हुसैन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. वहीं विधायक सबिता महतो सहित अन्य पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-not-a-single-permanent-teacher-in-the-department-of-anthropology-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के मानवशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं

एकेडमी में सीबीएससी के सिलेबस के आधार पर होगी पढ़ाई

एक एकड़ में बनने वाले इस एकेडमी में 300 बच्चों के रहने के लिए सभी सुविधा युक्त हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. जरकानी ने कहा कि इस एकेडमी में सीबीएससी के तहत पढ़ाई होगी. उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 से इस एकेडमी में पढ़ाई शुरू होने की संभावना है. बच्चों एवं बच्चियों के लिए अलग-अलग पाली में पढ़ाई होगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से अबरार कैसर, मौलाना गुलाम सरानी, मौलाना गुलाम रसुल बलियावी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही