Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र ओपन जिम का कदमा में हुआ शिलान्यास

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जमशेदपुर के कदमा में मंगलवार को ओपन जिम का शिलान्यास संस्थान के निर्देशक सुरेन्द्र बेहरा के द्वारा किया गया. इस अवसर पर सुरेन्द्र बेहरा ने दैनिक जीवन में व्यायाम की महता पर बोलते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण तथा मानसिक तनाव से मुक्ति की सबसे बेहतरीन और हानिरहित दवा व्यायाम है. यह प्रशिक्षण केन्द्र निगम के पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अंतर्गत आनेवाले तीन राज्य बिहार, झारखंड तथा उड़ीसा के निगम कार्यालय से संबंद्ध अधिकारी, कर्मचारी तथा अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-medical-officer-held-a-meeting-with-health-workers-gave-several-guidelines/">चक्रधरपुर

: स्वास्थ्यकर्मियों के साथ चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग का वास होता है

प्रशिक्षण सत्र के प्रतिभागियों के लिए यह व्यायामशाला बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उनमें जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाएगा. वहीं संस्थान के अपर निदेशक विवेकानन्द प्रधान ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग का वास होता है और उसे ठीक रखने में व्यायाम एक महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने इस व्यायामशाला के निर्माण के लिए निर्देशक के अथक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की. कार्यक्रम का संचालन शिवाशु दासगुप्ता ने की. इस कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त विक्रय प्रशिक्षण केन्द्र जमशेदपुर मंडल कार्यालय जमशेदपुर सहित शहर में कार्यरत निगम के सभी शाखा कार्यालयों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही