Search

 
 
 

जमशेदपुर : छोटागोविंदपुर में अंगिका सेवा सदन के शौचालय के जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर में अंगिका सेवा सदन के शौचालय के जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के जिला परिषद फंड से किया गया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा की उपस्थिति में शिलान्यास संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंगल कालिंदी ने कहा की हम सब मिल कर गोविंदपुर के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. अंगिका सेवा सदन स्थानीय लोगों के सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mp-performed-bhoomi-pujan-of-rs-265-crore-water-supply-scheme-in-potka/">जमशेदपुर

: पोटका में 265 करोड़ की जलापूर्ति योजना का विधायक-सांसद ने किया भूमि पूजन
जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने कहा की जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है. जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर में सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है, अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हम सब प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह, स्वागत भाषण अध्यक्ष रमन सिंह,धन्यवाद ज्ञापन अनिल सिंह ने किया. इस अवसर पर नरेश सिंह, मनोहर सिंह,शंकर सिंह, संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, बालाजी भगत, विमल कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, निकेश कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार, आनंद मिश्रा, नवीन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही