Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी में सिवरेज ड्रैनेज जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला परिषद निधि से गोविंदपुर स्थित एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी में रविवार को सीवरेज ड्रेनेज के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास हुआ. स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया. इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी की स्थापना 50 वर्ष पूर्व हुई थी. एलआईजी के 40 ड्रेनेज पीट जर्जर अवस्था में थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-is-mocking-her-self-she-will-win-370-seats-in-lok-sabha-elections-sachin-pilot/">भाजपा

डींग हांक रही है कि लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतेगी : सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि इन पीटो का जीर्णोद्धार कर ड्रेनेज लाइन बनाने के कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ. यहां के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी. गंदगी के चलते बीमारियों का भय बना रहता था, जिसे आज पूरा किया गया है. इस अवसर पर मुखिया गिरिबाला लोहरा, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा, जिम्मी भास्कर, शशि भूषण सिंह, वार्ड सदस्य रीता सिंह, सुमन सिंह, बबलू सिंह, दिनेश सिंह, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही