Search

जमशेदपुर : कपाली में देश का पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो कपाली के कमारगोड़ा में देश का पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास बुधवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर हिजाज फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. गुलाम जरकानी ने बताया कि कपाली में बनने वाला भारत में पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का स्कूल होगा. एक एकड़ में बनने वाले इस एकेडमी में 300 बच्चों के रहने के लिए सभी सुविधा युक्त हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. जरकानी ने कहा कि इस एकेडमी में सीबीएससी के तहत पढ़ाई होगी. वर्ष सत्र 2024-25 से इस एकेडमी में पढ़ाई शुरू होने की संभावना है. बच्चों एवं बच्चियों के लिए अलग-अलग पाली में पढ़ाई होगी. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-teachers-union-demands-ban-on-making-attendance-from-personal-mobile/">गुड़ाबांदा

: शिक्षक संघ ने की निजी मोबाईल से हाजिरी बनाने पर रोक लगाने की मांग

यह गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप सेइंटरनेशनल हिजाज़ एकेडमी के अध्यक्ष मौलाना गुलाम शारानी, महासचिव मौलाना अबरार कैसर, इंजीनियर मोहम्मद बिलाल नासिर (ट्रस्टी), अल्लामा गुलाम रसूल बलियावी साहब (साबिक राज्यसभा सांसद ), सूफी डॉक्टर गुलाम यजदानी व मौलाना गुलाम रब्बानी, हिदायतुल्लाह खान साहब,विधायक सविता महतो , डॉक्टर शफीक अजमल,अबरार कैसर, मौलाना गुलाम सरानी, मौलाना गुलाम रसुल बलियावी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp