Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव में शुक्रवार को मुखिया एवं पूर्व पार्षद के द्वारा दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिमसें 280 फीट पीसीसी सड़क एवं गांव में पोटो हो खेल योजना के तहत बने फुटबॉल मैदान में शौचालय सह चेजिंग रूम का निर्माण शामिल हैं. दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन नितांत जरूरी था. पूर्व पार्षद करूणामय मंडल ने बताया कि वर्षात के दौरान गांव के ऊपर टोला से वर्षा का पानी नीचे टोला की ओर तेजी से बहता है. जिसके कारण मिट्टी की कच्ची सड़क में खाईनुमा गड्ढे बन जाते हैं जो दुर्घटना का कारण बनते हैं. इसे दिखते हुए पंचायत की मुखिया सारजोम मार्डी के द्वारा दोनों योजनाओं की ग्रामसभा में चयन किया गया.शिलान्यास समारोह में ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास, वार्ड सदस्य कार्तिक भकत, राजेंद्र सरदार, पूर्णचन्द्र दास, शशांक भकत, गणेश भकत, राधावल्लभ मंडल, मंगल गोप, जमुना कांत भकत, प्रसन्न भकत, शत्रुध्न, प्रदीप दास, संतोष गोप, दीपक रंजन मंडल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flex-dam-of-gajia-barrage-incomplete-this-year-only-137-feet-of-water-can-be-stored/">आदित्यपुर
: गजिया बराज का एफलेक्स बांध अधूरा, इस वर्ष 137 फीट तक ही स्टोरेज हो सकेगा पानी [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : पोटका के शंकरदा पंचायत में 15 वें वित आयोग से दो योजनाओं का शिलान्यास
Leave a Comment