Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष व शिक्षाविद आरपी सिंह का निधन, अंतिम संस्कार शुक्रवार को

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जाने-माने शिक्षाविद आरपी सिंह (88) में का गुरुवार को मानगो साकेत अस्पताल में निधन हो गया. वे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे. उन्हें मानगो भाजपा मंडल के प्रथम अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला था. वे एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक भी रहे थे. वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं.उनके पुत्र और एडीएल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है. शुक्रवार उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रभात कुमार जिला शिक्षक संघ के पूर्व सचिव और वर्तमान में राज्य शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष हैं. इसे भी पढ़ें : नेता">https://lagatar.in/leader-of-opposition-wrote-a-letter-to-cm-appealing-to-declare-january-22-as-a-state-holiday/">नेता

प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखी चिट्ठी, 22 जनवरी को राजकीय अवकाश घोषित करने की अपील
प्रभात कुमार सिंह के अनुसार मानगो मून सिटी रोड हनुमान मंदिर के समीप स्थित आवास से शुक्रवार को सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी. आरपी सिंह के निधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, विकास कुमार सिंह, एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के सचिव रमेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, कुलविंदर सिंह समेत अन्य ने शोक जताते हुए इसे शिक्षक समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही