Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीपुल्स एकेडमी हाई स्कूल में समारोहपूर्वक याद किये गये संस्थापक विभूति भूषण गुप्ता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी हाई स्कूल में बुधवार को संस्थापक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी अचिंतम गुप्ता एवं पूर्व सूचना आयुक्त पीआर दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित तथा विद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय विभूति भूषण गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की. विद्यालय के प्राचार्य चंद्रदीप पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियो का स्वागत किया. पीआर दास ने अपने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए बताया कि यदि श्री गुप्ता चाहते तो अपने माता-पिता के नाम से स्कूल खोल सकते थे, लेकिन उन्होंने स्कूल का नाम पीपुल्स एकेडमी अर्थात लोगों का संस्थान रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-negligence-of-the-jail-management-the-inter-student-was-deprived-of-taking-the-exam/">जमशेदपुर

: जेल प्रबंधन की लापरवाही से इंटर का छात्र परीक्षा देने से रहा वंचित
स्वर्गीय गुप्ता के सुपुत्र अचिंतम गुप्ता ने अपने पिता की सीख समाज सेवा परमो धर्म: को दोहराया। उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त दोनों इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं. इस अवसर पर श्री दास ने जीवन पर्यंत 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की, जबकि श्री गुप्ता ने वर्ग आठवीं से बारहवीं तक के प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रति वर्ष पुरस्कृत करने के निश्चय को दोहराया. समारोह को विद्यालय की पूर्व शिक्षिका आशा कुमारी झा एवम पूर्ववर्ती छात्र रूपम घोष ने भी संबोधित किया. समारोह छात्राओं ने रवींद्र संगीत, आदि प्रस्तुत किया. समारोह का संचालन सुषमा एवं धन्यवाद ज्ञापन उषा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही