Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में चार आरोपी बरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंड प्रदीप चक्रवर्ती से लूट करने के मामले में आरोपी घासीराम महाली, राहुल मुर्मू, रविकांच दत्ता और सपन दत्ता को न्यायालय ने साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज की अदालत ने आरोपियों को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-30-students-of-nttf-rd-tata-institute-of-technology-selected-in-volvo-company/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 30 छात्रों का वॉल्वो कंपनी मे चयन
मामले में कुल छह लोगों की गवाही हुई थी. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की थी. बता दे कि 27 अप्रैल 2021 को कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर स्थित नेताजी पब्लिक स्कूल के पास बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रदीप चक्रवर्ती से दो बाइक सवार चार लोगों द्वारा हथियार के बल पर लूट कर ली गई थी. मामले में पुलिस ने घासीराम महाली, राहुल मुर्मू, रविकांत दत्ता और सपन दत्ता को गिरफ्तार किया था. फिलहाल घासीराम महाली जेल में बंद है जबकि अन्य तीन जमानत पर बाहर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही