Search

 
 
 

जमशेदपुर: फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 30 मार्च को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास ऑल्टो कार में सवार विक्रम सिंह उर्फ विक्की को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 30 मार्च को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास ऑल्टो कार में सवार विक्रम सिंह उर्फ विक्की को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.

 

घटना के संबंध में घायल विक्रम सिंह के लिखित आवेदन पर ओलीडीह ओपी कांड संख्या 75/26 के तहत BNS की धारा 109(1), 118(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के मार्गदर्शन में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. टीम ने को वसुंधरा स्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के एक जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला (23), राखाल कुम्भकार (27), राहुल सिंह सरदार (23) और बिकास महतो उर्फ बिके (23) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है.

 

पूछताछ में विकास महतो ने बताया कि करीब तीन साल पहले विक्रम सिंह ने उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी. इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही