Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोपी सनातन उत्सव समिति के ललित राव समेत चार आरोपियों को जमशेदपुर कोर्ट से अग्रीम जमानत मिल गई है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 4 राजेंद्र सिन्हा की अदालत ने ललित राव, राहुल दुर्गे, सुनिल कुमार और विक्की सिंह को अग्रिम जमानत दे दी. इसके पूर्व अप्पू तिवारी और चिंटू सिंह समेत अन्य को कोर्ट ने जमानत दी थी. फिलहाल राहुल दुर्गे और चिंटू सिंह अन्य मामलों में जेल में बंद है. ललित राव के अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. इनमें से राहुल दुर्गे को पुलिस ने हाल ही में एक मामले में जेल भेजा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-bursar-of-abm-college-dr-poonam-sahay-released-on-bail/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज की पूर्व बर्सर डॉ पूनम सहाय जमानत पर रिहा

क्या था मामला 

बता दें कि 9 दिसंबर को 2022 को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था. इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा. इस दौरान विवाद हो गया और प्रशासन के साथ धक्का मुक्की भी की गई. देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इसी मामले को लेकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही