Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुल के पास फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन हथियार भी बरामद किए है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. संभवत: पुलिस रविवार को मामले का खुलासा करेगी. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि शुक्रवार सुबह दो गुट के अपराधियों ने मानगो पुल के पास मछली कारोबारी से रंगदारी वसूलने को लेकर फायरिंग कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया था. इस मामले में मछली कारोबारी सुदेव के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-it-is-a-matter-of-pride-to-do-social-service-and-country-service-by-becoming-a-doctor-shyam-sundar-mahato/">चक्रधरपुर

: डॉक्टर बनकर समाज सेवा एवं देश सेवा करना गौरव की बात : श्याम सुंदर महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही