Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुलिस ने चोरी और छिनतई के अलग–अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरों ने 7 जुलाई को मानगो बिग बाजार के पास हसनैन इकबाल की कंपनी में हाथ साफ कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने कुमरूम बस्ती निवासी गणेश कालिंदी उर्फ होनू, लक्ष्मण लोहार उर्फ उर्फ पेटू, संतोष गोप उर्फ लाल शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया है. वहीं दूसरी ओर मानगो पुल के पास चाईबासा निवासी सुधीर कुंकल से मोबाइल की छिनतई कर ली गई थी. पुलिस ने मामले में बैकुंठनगर निवासी बादल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : मानगो से चोरी और छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार
Last Updated: Jul 23, 2023 12:00 AM (IST)