Search

 
 
 

Jamshedpur : फायरिंग व कारोबारियों से रंगदारी मांगने का मुख्य सरगना समेत चार गिरफ्तार

 
  • कार व अन्य सामान जब्त
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिष्टुपुर स्थित मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग करने और शहर के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा सिंधु रोड निवासी सरगना प्रभास सिंह उर्फ नुनु सिंह, बिहार के बांका जिला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, शुभम सिंह और देवघर निवासी अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है. इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में शामिल दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि प्रभास सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग करवाई थी. इसके बाद शहर के कारोबारियों से फोन पर रंगदारी मांग रहा था. इसको लेकर कई थानों में मामले भी दर्ज किए गए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-made-public-arjun-mundas-letter-to-ngt/">Jamshedpur

: अर्जुन मुंडा की एनजीटी को लिखी चिट्ठी सरयू राय ने की सार्वजनिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही