Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में 54 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

 
Jamshedpur : मानगो पुलिस ने 54 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने नकद 2490 रुपये व अन्य सामान को बरामद किया है. पुलिस ने आजादनगर रोड नंबर एक का शेख जहब्बार उर्फ शेख अब्बर, दाइगुट्टू क्रास रोड नंबर एक का संतोष कुमार उर्फ डीजे, सीतारामडेरा स्लैग रोड का आनंद पाठक उर्फ अजय राज उर्फ अजय और मानगो दाइगुट्टू फॉरेस्ट का शिवाजी गोप उर्फ नांडु को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uday-choudhary-was-murdered-in-a-rivalry-arising-out-of-brown-sugar-business-ssp/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर कारोबार से उत्पन्न रंजिश में हुई थी उदय चौधरी की हत्या : एसएसपी

पर्यावरण पार्क में खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि गश्ती दल को मानगो के दाइगुट्टू पृथ्वी पर्यावरण पार्क में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी. सूचना पर ही पुलिस टीम टोह लेने के लिये पहुंची हुई थी. इस बीच ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी टीम में डीएसपी वन बिरेंद्र कुमार राम, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, एसआइ शंकर कुमार सिंह, नकुल शर्मा, मनीष कुमार, नितेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार खन्ना आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-drowned-bishto-recovered-at-kadma-chhathghat/">जमशेदपुर

: कदमा छठघाट पर डूबे बिष्टो का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही