Search

 
 
 

जमशेदपुर : लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, डबल बैरल देसी कट्टा बरामद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बिरसानगर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बिरसानगर जोन नंबर चार निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ कटप्पा, जोन नंबर छह निवासी सूरज लोहार उर्फ लादेन, जोन नंबर 3 निवासी मोहित लेयांगी और रवि रविदास उर्फ चमरू शामिल है. तलाशी के क्रम में पुलिस ने मोहित के पास से एक दो नाली देसी कट्टा पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-demands-the-chief-minister-to-increase-the-old-age-widow-disabled-pension-amount/">आदित्यपुर

: पुरेंद्र ने वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि बढ़ाने की मुख्यमंत्री से की मांग

लूट की योजना बना रहे थे सभी

जानकारी देते हुए प्रभारी एएसपी सिटी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिरसा नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोन नंबर छह काली मंदिर के पास कुछ युवक नशा कर रहे है, उनके पास हथियार भी है. सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की ओर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान मोहित के पास से हथियार बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में सभी ने बताया कि सभी लूट की योजना बना रहे थे. उन्होंने बताया कि राकेश और सूरज पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुके है. सभी नशा करने के लिए लूट करते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही