Jamshedpur (Ratan Singh) : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिम यार्ड में पोल संख्या 260/ 22 के पास डाउन उत्कल ट्रेन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. इधर, सूचना मिलने ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में रेलवे प्रशासन की ओर से इमरजेंसी जारी किया गया, जिसके बाद मेडिकल व अन्य अधिकारियों समेत रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हुई. इधर, टाटानगर, आदित्यपुर और गम्हरिया रेल पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को हटाने की प्रक्रिया में जुट गई. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. रेल पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस मामले में एआरएम ने बताया कि उत्कल डाउन एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह घटना घटित हुई है. फिलहाल राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची हैं और आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : गम्हरिया में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार की मौत
Last Updated: Jan 18, 2024 12:00 AM (IST)