Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के अनुभाजन क्षेत्र में पणन पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने चार कार्यपालक दंडाधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के पणन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अनुभाजन क्षेत्र में सात पणन पदाधिकारी का पद स्वीकृत है. जयप्रकाश श्रीवास्तव के सेवानिवृत (31 दिसंबर) होने के बाद मात्र एक पणन पदाधिकारी संतोष कुमार बच गए थे. जिसके कारण विभागीय काम-काज प्रभावित हो रहा था. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राजीव रंजन ने उपायुक्त को सूचित किया था. जिसके बाद उपायुक्त ने प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-sent-son-and-wife-jail-for-harassing-mother-on-sisters-fir/">आदित्यपुर
: बहन की प्राथमिकी पर मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे व उसकी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल
: रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर बदमाशों ने खाते से उड़ाये 1.59 लाख [wpse_comments_template]
: बहन की प्राथमिकी पर मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे व उसकी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल
इनको मिला अतिरिक्त प्रभार
निशा कुमारी को मानगो नगर निगम क्षेत्र, ज्योति कुमारी को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र एवं गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा क्षेत्र, सुमित प्रकाश को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड क्षेत्र के बेंको, दलदली, बेलाजुड़ी, देवघर, पलासबनी, बड़ाबांकी, हुरलूंग, घोड़ाबांधा, लुआबासा, छोटा गोविंदपुर, खखड़ीपाड़ा, घाघीडीह, किताडीह एवं करनडीह पंचायत क्षेत्र, संतोष कुमार महतो को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत केरूआडूंगरी, पुड़िहासा, सरजामदा, गदड़ा, ब्यांगबिल, हितकू, कालीमाटी, सुसनीगढ़िया एवं हलुदबनी पंचायत क्षेत्र, संतोष कुमार (पणन पदाधिकारी) को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का संपूर्ण क्षेत्र. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-stole-1-59-lakhs-from-the-account-on-the-pretext-of-earning-rs/">जमशेदपुर: रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर बदमाशों ने खाते से उड़ाये 1.59 लाख [wpse_comments_template]
Leave a Comment