Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग की चार छात्राएं हाई स्कूल में बनीं शिक्षिका

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग की चार छात्राओं ने संगीत शिक्षिका बनने का सपना साकार कर लिया है. यूनिवर्सिटी के एमए म्यूजिक की संध्या कुमारी, उपासना नंदन, सुनीता तिग्गा और वर्षा रानी चार छात्राएं हैं जिन्हें ये सफलता मिली है. कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने इन चारों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा है कि यूनिवर्सिटी का संगीत विभाग सभी विभागों की तरह सक्रिय तो रहता ही है, साथ ही सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों मं भी हमेशा योगदान देता रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-found-wandering-in-mango-chowk-police-engaged-in-search-of-relatives/">जमशेदपुर

: मानगो चौक में भटकती मिली बच्ची, परिजनों की खोज में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा है कि विभाग की छात्राएं इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं. यही कारण है कि झारखंड सरकार के उच्च विद्यालयों में जब चार छात्राओं का चयन हुआ तो मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि यह लगा कि उनकी मेहनत रंग लायी. मैं इन सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं. विशेष रूप से, पूरे संगीत विभाग एवं विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप को उनकी मेहनत और लगन के लिए धन्यवाद देती हूं. ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पूर्व में सफल अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार अलग-अलग विद्यालयों में पदस्थापित कर रही है. इसी निर्णय के आलोक में इन चयनित छात्राओं को भी स्नातक स्तरीय संगीत शिक्षिका बनने का अवसर मिला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही