Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में चार लाख की धोखाधड़ी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जुगसलाई चौक बाजार स्थित मेसर्स साउथ बिहार प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अभिषेक काबरा और निर्देशक निर्मल काबरा ने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुये जुगसलाई थाने में मामला दर्ज कराया है. यह मामला अजंता रेफ्रो स्टील और केमीकल प्राइवेट लिमिटेड के पवन धानुका, सरोज धानुका और साहिल धानुका पर लगाया गया है. सभी आरोपी बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया रोड नंबर 3 के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-azadnagar-warish-colony-school/">जमशेदपुर

: आजादनगर वारिश कॉलोनी स्कूल में चोरी

बैग की आपूर्ति के लिये लिखित दिया था आवेदन

मामले में अभिषेक काबरा ने कहा है कि आरोपियों ने बैग की आपूर्ति करने की मांग करते हुये लिखित आवेदन दिया था. आरोपियों की ओर से आश्वासन दिया गया था माल के पहुंचने के एक माह के भीतर ही रकम चुकता कर दिया जायेगा. रुपये की मांग करने पर बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया.

वकील के माध्यम से भेजा गया था नोटिस

आरोपियों को वकील के माध्यम 6 मई 2022 को नोटिस भेजने का काम किया गया था. इस बीच सभी ने कहा था कि वे तीन माह के भीतर ही रकम को चुकता कर देंगे. ब्याज के साथ 4 लाख रुपये देने की बात हुई थी. समय बीत जाने के बाद भी रकम नहीं देने पर अंततः मामला दर्ज कराया गया है. अभिषेक का कहना है कि उनके पास इससे संबंधित सभी तरह के कागजात हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-through-the-window-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में खिड़की के रास्ते चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही