Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा लीज क्षेत्र में जुस्को द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं देने की चार सदस्यीय समिति करेगी जांच

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा लीज क्षेत्र के नागरिकों को जुस्को द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं देने के मामले की जांच चार सदस्यीय समिति करेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने महाप्रबंधक की अगुवाई में समिति का गठन किया है. समिति 30 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट से जुड़ा प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएगी. टाटा लीज क्षेत्र की बस्तियों में जुस्को के द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने का मामला विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाया था. अपने सवाल में विधायक ने सदन को बताया था कि जुस्को लीज क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को बिजली कनेक्शन देने में मनमानी एवं भेदभाव कर रहा है. जबकि जुस्को की ओर से पहले ही सरकार को आश्वस्त किया गया था कि वह अपने क्षेत्र में रहने वाले रेसीडेंट को बिजली कनेक्शन देगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-leaders-allege-intimidation-against-the-woman-involved-in-the-fight-on-the-day-of-polling/">जमशेदपुर:

आजसू नेताओं ने मतदान के दिन मारपीट में शामिल महिला पर लगाया भयादोहन का आरोप

चार सदस्यीय समिति में इन्हें किया शामिल

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मामले की जांच के लिए गठित समिति में जमशेदपुर आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता को अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सदस्य के रुप में जुस्को के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रतिनिधि तथा संबंधित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है. समिति को निर्देश दिया गया है कि वह जब भी इस संबंध में बैठक आयोजित करेगी. इसकी सूचना स्थानीय सांसद, विधायक को समय पर देगी. जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं दिशा-निर्देश पर ठोक कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-no-tobacco-day-celebrated-in-lbsm-awareness-rally-taken-out/">जमशेदपुर:

एलबीएसएम में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस, निकाली गई जागरुकता रैली

चार बिंदुओं पर समिति करेगी जांच

चार सदस्यीय समिति को मुख्यतः चार बिंदुओं पर जांच करने के लिए कहा गया है. जिसमें जुस्को क्षेत्र में रहने वाले कुल आवासितों की संख्या (विवरणी), जुस्कों की ओर से आवासितों को प्रदान किए गए कूल बिजली कनेक्शन की संख्या, नया बिजली कनेक्शन लेने वाले लंबित आवेदनों की संख्या, विवरणी तथा बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने का कारणों का प्रतिवेदन में उल्लेख करना होगा. इसके अलावे समिति जुस्को द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों की संख्या, निरस्त किए जाने का कारण एवं बिजली कनेक्शन से वंचित आवासितों की संख्या का उल्लेख करना जरूरी होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-audit-of-jk-tire-warehouse-two-member-team-formed/">जमशेदपुर:

जेके टायर के गोदाम का होगा फायर ऑडिट, दो सदस्यीय टीम गठित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही