Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभद्र व्यवहार करने वाले एएसआई समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने आम जन से अभद्र व्यवहार करने वाले एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इसमें पीसीआर 18 में तैनात एएसआई ओम प्रकाश सिंह और गालूडीह के केसरपुर पिकेट में तैनात पशुपति महतो, साधनपाल और नारायण महतो शामिल है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-devotees-gathered-in-shiva-temples-performed-jalabhishek-of-lord-shiva/">लातेहार

: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
दरअसल 4 मार्च को पीसीआर 18 में तैनात एएसआई ओम प्रकाश सिंह द्वारा गोलमुरी आरडीटाटा चौक के पास जुस्को के बिजली कर्मचारी औरआम जनता से अभद्र व्यवहार किया गया था. इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे.मामला सही पाने पर ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihars-daughter-maithili-thakur-received-national-creators-award-pm-modi-praised/">बिहार

की बेटी मैथिली ठाकुर को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

गालूडीह में ग्रामीणों से किया था अभद्र व्यवहार 

इधर, 5 मार्च को गालूडीह के बघुड़िया पंचायत के केसरपुर एवं गुड़ाझोर के ग्रामिणों के साथ केसरपुर पिकेट के पुलिस कर्मियों द्वारा भी अभद्र व्यवहार किया गया था. मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी जिसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए और जांच में घटना सही पाते हुए पशुपति महतो, साधन पाल और नारायण महतो को निलंबित कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-are-no-longer-dependent-on-anyone-they-are-self-reliant-in-every-matter-ravindra-sahni/">धनबाद

: महिलाएं अब किसी पर निर्भर नहीं, हर मामले में आत्मनिर्भर हैं- रवीन्द्र साहनी

स्वास्थ्य मंत्री ने धन्वंतरि आयुष अस्पताल का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-Dhanvantari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में 20 करोड़ की लागत से धन्वंतरि आयुष अस्पताल का निर्माण होना है. इसको लेकर शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिलान्यास किया. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार भी मौके पर मौजूद रहे. इसका निर्माण कदमा शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान हो रहा है जिसके लिए तक़रीबन 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह अस्पताल पांच मंजिला होगा और इसे 16 महीनों मे बनाने की योजना है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-father-killed-his-daughter-and-buried-her-body-rapid-raids-were-conducted-in-search-of-the-accused/">पलामू

: बाप ने बेटी को पहले काटा, फिर जंगल में ले जाकर दफनाया, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली हमारे देश की पौराणिक चिकित्सा विधि है. इस विधि से हम अपने शारीरिक शक्ति कों बढाकर खुद ही शरीर कों मजबूत करते हैं ताकि बाहरी बीमारी से हमारा शरीर बचे रहे. इस चिकित्सा पद्धति कों आगे बढ़ाते हुए इस आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों कों मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही