Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरडी टाटा एनटीटीएफ के चार विद्यार्थियों का इंफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे इनफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें 4 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. इंफिनिटी लर्न कंपनी की ओर से डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के की छात्रा सानिया खान, श्रेयोशी गोस्वामी व कशिश कुमारी को 4 लाख प्लस 1 लाख इंसेंटिव्स के साथ लॉक किया गया. वहीं एक छात्रा रिम्शा राजा खान को 3.6 लाख के पैकेज पर ओमेनेंट्स टेक्नोलॉजी में लॉक किया गया. सभी चयनित छात्राएं एनटीटीएफ गोलमुरी की फाइनल ईयर की हैं. इसे भी पढ़े : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-investigation-report-against-the-principal-of-co-operative-college-is-lying-in-a-closed-envelope/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : बंद लिफाफे में पड़ी है को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ जांच रिपोर्ट
चारों छात्राओं डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग सीपी08 के है. रिटेन टेस्ट से शुरू हुई चयन प्रक्रिया, फिर छात्रों की तकनिकी क्षमता एवं व्यक्तिगत प्रतिभा को आंका गया, इसमें उत्तीर्ण हो छात्रों ने इनफिनिटी लर्न एवम ऑमनेंस्ट टेक्नोलॉजी कंपनी मे अपनी जगह सुनिश्चित की एवं संसथान का नाम गौरवान्वित किया. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. रमेश राय, मिनमोय कुमार महतो, मनीषा, स्मृति के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही