Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों का डाइकिन एयरकंडिशनिंग में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टक्नोलॉजी के चार छात्रों का डाइकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है. इन चारों छात्रों में अमन कुमार महतो इलेक्टॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन्स, अंशुमन शाह एवं आदर्श कुमार मेकैनिकल इंजीनियरिंग तथा शायन कुमार कुंडू इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनयिरिंग विभाग से हैं. प्लेसमेंट ड्रॉइव के दौरान पहले के राउंड में आठ छात्रों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया. इसे भी पढ़ें  : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-b-ed-and-m-ed-first-semester-exam-form-will-be-filled-from-june-27/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : 27 जून से भरा जायेगा बीएड और एमएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म
अंतिम चरण में साक्षात्कार के बाद चार छात्रों का चयन हुआ. यह कंपनी हर साल आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से छात्रों का चयन करती है. कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम शर्मा ने बताया कि डाइकिन एयरकंडिशनिंग भारत की बेस्ट एयरकंडिशन कंपनी में से एक है. कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी है. प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी ने भी छात्रों को बंधाई देते हुए कहा कि मेहनत का फल मीठा होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही