Search

जमशेदपुर : बालू लदे चार ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी पुलिस ने डोबो पुल के पास बालू लदे चार ट्रक (407) को जब्त किया है. पुलिस सभी ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. इधर, पुलिस ने ट्रक मालिक से बालू से संबंधित कागजों की मांग की है. कागजात नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-two-boats-collide-and-sink-in-river-ganga-11-saved-one-missing/">बिहार

: दो नाव टकरा कर गंगा नदी में डूबी,11 बचे, एक लापता
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोबो पुल से होते हुए कई ट्रक बालू शहर में प्रवेश करते हैं. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और ट्रक को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp