Search

 
 
 

जमशेदपुर : छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले को चार साल कारावास की सजा, दो हजार जुर्माना

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा बेड़ादीपा में 14 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने के मामले में दोषी लखन बेरा को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 1 सह स्पेशल पोक्सो जज संजय कुमार उपाध्याय ने लखन को सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. इस मामले में कुल 9 लोगों की गवाही हुई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-155-cases-executed-in-lok-adalat/">चाईबासा

: लोक अदालत में 155 मामलों का हुआ निष्पादन

पीड़िता की मां ने बागबेड़ा थाना में दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि 20 अगस्त 2020 के दिन छात्रा घर से बहार निकली थी. जब घर लौटी तो वह काफी परेशान थी. मां ने जब पीड़िता से पूछताछ कि तो उसने बताया कि बागबेड़ा के बेड़ादीपा का रहने वाला लखन बेरा ने उसके साथ रास्ते में रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत की. सूचना पर छात्रा की मां लखन के घर पूछताछ के लिए पहुंची, पर लखन ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया था. बाद में मामला बागबेड़ा थाने तक पहुंचा था जिसके बाद पुलिस ने लखन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही