Search

 
 
 

जमशेदपुर : 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Jamshedpur : सिदगोड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 2640 नकद बरामद हुआ हैं. थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर वन वीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर छापामारी की और घेराबंदी कर चार युवक को पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों में सिदगोड़ा विद्यापति नगर निवासी अमन कुमार उर्फ अमन बच्चा, विजय लोहार उर्फ लूलू, सिदगोड़ा बारीडीह बाजार का सूरज यादव उर्फ बच्चा और सिदगोड़ा एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास का रहने वाला मनीष प्रसाद शामिल है. पूरे मामले का खुलासा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने रविवार को थाने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया. उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने चारो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-held-in-maramsai-and-jamnadi-regarding-world-tribal-day/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर मैरमसाई व जामनाडी में बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही