Search

 
 
 

जमशेदपुर : चौथे चरण की अधिसूचना जारी, पर्चा लेने के लिये प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़

 
Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर है. आज चौथे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पर्चा खरीदने की होड़ भी शुरू हो गई है. जिला, अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालयों में पर्चा खरीदने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जमा हो गई है. विदित हो कि चौथे चरण में जिला परिषद की सात सीटों के अलावा मुखिया के 55, पंचायत समिति सदस्य के 71 व वार्ड सदस्य के 711 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे. मालूम हो कि जिला परिषद का नामांकन अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंद किशोर लाल के यहां दाखिल किया जायेगा. पंचायत समिति सदस्य का पर्चा अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) के यहां भरा जाएगा. साथ ही मुखिया व वार्ड सदस्य का नामांकन प्रपत्र प्रखंड मुख्यालय से मिलेगा और वहीं जमा होगा. वहीं, मुखिया पद के प्रत्याशी का नामांकन अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव के कक्ष में दाखिल होगा, जबकि वार्ड सदस्य के प्रत्याशी अपना नामांकन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के यहां दाखिल करेंगे. गौरतलब है कि चौथे चरण के चुनाव को लेकर जिला व प्रखंड मुख्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं. साथ ही परिसर की बैरिकेडिंग भी की गई है. [caption id="attachment_299737" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/election.jpg"

alt="" width="600" height="286" /> जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में नामांकन पर्चा खरीदने के लिए उमड़ी भीड़.[/caption] [caption id="attachment_299766" align="aligncenter" width="269"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/bagbeda-269x300.jpg"

alt="" width="269" height="300" /> दक्षिणी बागबेड़ा पंचायत से मुखिया पद के लिए सबसे पहला नामांकन फॉर्म खरीदने वाली प्रत्याशी धान मुनी मार्डी.[/caption] इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-gheraoed-the-municipal-corporation-on-the-issue-of-electricity-and-water/">धनबाद

: भाजपा ने बिजली-पानी के मुद्दे पर किया नगर निगम का घेराव

16 पंचायतों से दो-दो पंसस प्रत्याशी होंगे निर्वाचित

चौथे चरण में जमशेदपुर प्रखंड के 16 वैसी पंचायतें है, जहां से पंचायत समिति सदस्य के दो-दो प्रत्याशी निर्वाचित होंगे. उक्त सभी पंचायतें आबादी के हिसाब से बड़ी है. इसके कारण पंचायत समिति सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई है. विदित हो कि जमशेदपुर प्रखंड में कुल 55 पंचायत हैं, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 71 हो जाएगी. इसी तरह वार्ड सदस्यों की संख्या 55 पंचायतों में 711 है. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-maternal-relatives-allege-dowry-death/">गिरिडीह

: संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

इन पंचायतों से निर्वाचित होंगे दो-दो पंसस प्रत्याशी

  उत्तर बागबेड़ा, बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तर कीताडीह, पश्चिम कीताडीह, पूर्वी कीताडीह, मध्य सरजमदा, दक्षिण सरजमदा, उत्तर-पश्चिम गदड़ा, पूर्वी घाघीडीह, उत्तर घाघीडीह, पश्चिम घाघीडीह, दक्षिण घाघीडीह, पुड़ीहासा, उत्तर घोड़ाबांधा, हुरलूंग व देवघर पंचायत. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-criminal-worth-40-lakhs-escaped-from-the-clutches-of-odisha-police-from-birsanagar/">जमशेदपुर:

बिरसानगर से ओड़िशा पुलिस के चंगुल से भागा 40 लाख का साइबर अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही