Search

 
 
 

जमशेदपुर : आर्मी का कर्नल बनकर बागबेड़ा के व्यवसाई से 2.16 लाख की ठगी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने आर्मी का जवान बनकर 2.16 लाख की साइबर ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित की बहन ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत में बताया गया है कि बुधवार को उनके भाई के मोबाइल नंबर पर 7978362606 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को आर्मी का कर्नल बताया और बांस का ऑर्डर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inspector-of-bodam-police-station-accused-of-raping-widow-court-orders-to-register-case/">जमशेदपुर

: बोड़ाम थाना के दरोगा पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश
उसका भाई आर्डर के मुताबिक 100 बांस और 20 चाली लेकर सोनारी आर्मी कैंप लेकर पहुंच गया. वहां पहुंचकर भाई ने उक्त नंबर पर फोन किया. ठग ने भाई को पेमेंट करने के लिए एक क्यूआर कोड भेजा जिसे स्कैन करने पर भाई के खाते से 1 रुपए कट गए पर थोड़ी देर बाद उनके खाते में 2 रुपए वापस आ गए. भाई ने दोबारा तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए पर उनके खाते में रुपए वापस नहीं आए. इसके बाद ठग ने कई बार में खाते से कुल 2.16 लाख की अवैध निकासी कर ली. इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही