Search

 
 
 

जमशेदपुर: बाराद्वारी में पावर ऑफ एटर्नी लेकर 4.21 करोड़ की धोखाधड़ी

 
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी होल्डिंग नंबर 35 के रहने वाले विनोद कुमार सिंह से जमीन खरीदने के नाम पर पावर ऑफ एटर्नी लेने के बाद 4.21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुये मलय दत्ता के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज कराया है. मलय बाराद्वारी फ्लैट नंबर 502 का रहने वाला है. मामला थाने तक पहुंचने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-ananya-drowned-in-kadma-recovered-from-sati-ghat/">जमशेदपुर:

कदमा में डूबीअनन्या का शव सती घाट से बरामद

7.21 करोड़ में हुआ था जमीन का सौदा

विनोद सिंह का कहना है कि काशीडीह न्यू ले आउट एरिया में उनकी 9.7 डिसमील जमीन है. जमीन की बिक्री के लिये मलय दत्ता से 7.21 करोड़ रुपये का सौदा तय हुआ था. इस दौरान मलय ने एडवांस के रूप में 1.20 करोड़ रुपये विनोद सिंह को दिया था. 5 जनवरी 2021 को मलय के अनुरोध पर विनोद सिंह ने जमीन का पावर ऑफ एटर्नी दे दिया था. इस बीच मलय कुछ रुपये खाते में भेजा करता था.

बिना अनुमति के करवा रहा है भवन निर्माण

विनोद सिंह का कहना है कि जब वे फरवरी 2022 को बाहर से लौटे तब उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर बिना उनकी अनुमति से ही भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. उनका कहना है कि मलय ने पावर ऑफ एटर्नी और विश्वास का गलत फायदा उठाया गया है. इसके बाद 25 फरवरी 2022 को उन्होंने पावर ऑफ एटर्नी को निरस्त कर दिया.

फ्लैट देने के नाम पर लोगों से 6-7 करोड़ लेने का आरोप

विनोद सिंह ने पूरे मामले में कहा है कि उनकी जमीन पर फ्लैट बनाकर देने के नाम पर मलय दत्ता ने कई लोगों से 6 से 7 करोड़ रुपये भी ले रखा है. जब वे अपने रुपये मांगने के लिये गये, तब उन्हें धमकी दी गयी. फिर आज-कल का बहाना बनाया. अब मलय का कहना है कि एक रुपये भी नहीं देंगे. यह मेरी जमीन है. ज्यादा बोलोगे तो मैं तुम्हें तुम्हारी सही जगह पहुंचा दूंगा. मलय दत्ता की मंशा शुरू से ही मेरी संपत्ति हड़पने की थी और मुझे पैसे नहीं देने की. मुझे डर है कि मलय मुझे और मेरे परिवार को जान-माल की क्षति पहुंचा सकता है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-high-court-summons-jairam-pawan-khera-asked-to-remove-controversial-tweet-on-iranis-daughter/">दिल्ली

हाईकोर्ट ने जयराम, पवन खेड़ा को समन भेजा, ईरानी की बेटी पर किया गया विवादित ट्वीट हटाने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही