Search

 
 
 

जमशेदपुर : हेल्प एजुकेशन ट्रस्ट के मुफ्त वार्षिक कोचिंग का समापन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हेल्प एजुकेशन ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित मुफ्त कोचिंग और काउंसलिंग प्रोग्राम का वार्षिक समापन ज़ाकिर नगर के मदीनातुल उलूम अकादमी में किया गया. संस्था द्वारा संचालित कोचिंग क्लास में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने वाले अल्काबीर पॉलीटेक्निक के सारे प्रोफेसर साजिद इकबाल, इरफ़ान मुमताज़, अब्दुल रहमान, मुमताज़ रिज़वी, इरफानुल हक़ अंसारी, फैजान मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन अंसारी, तौसीफ़ अहमद, महिला शिक्षिका सना अंजुम और समी अहमद ख़ान को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया. साथ ही संस्था द्वारा चलाए जा रहे मानगो छेत्र के सारे स्कूलों से चैनित आठवीं कक्षा के लिए कोचिंग क्लास में अच्छा करने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें हाईएस्ट अटेंडेंस में बालक श्रेणी में राष्ट्रपिता गांधी मिडिल स्कूल के अब्दुल हई को और बालिका श्रेणी में कबीर मैमोरियल हाई स्कूल की छात्रा सबरीन परवीन को अवार्ड दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-muslims-make-themselves-true-followers-of-islam-then-everyone-will-like-them-dr-javed-akhtar/">जमशेदपुर

: मुसलमान खुद को इस्लाम का सच्चा अनुयायी बनाते हैं, तो हर कोई उन्हें पसंद करेगा : डॉ जावेद अख्तर
साथ ही कोचिंग कक्षा में टॉप थ्री में आने वाले बालक और बालिका अलग अलग श्रेणी में छात्रों को पुरस्कृत किया गया. एमओ अकादमी के फाउंडर मेंबर जामी उस्मानी साहब ने बच्चों को जीवन में एक लक्ष्य स्थापित कर उसको पाने का मूल मंत्र दिया. इनके इलावा संस्था के महामंत्री इरफ़ान तारिक़ द्वारा सेक्रेट्री रिपोर्ट में संस्था द्वारा किए जारहे और किए गए अनेक कार्य को बताया गया. इनके इलावा संस्था के अध्यक्ष मिन्हाजुद्दीन, समी अहमद ख़ान, मोहम्मद साजिद इक़बाल, ज़हीरउद्दीन, लाइकुर रहमान और तमन्ना मलिक द्वारा छात्र छात्राओं को अनेक मूल्यवान बातों से अवगत कराया और आगे भविष्य में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनेक टिप्स दिए. प्रोग्राम का संचालन मुजफ्फर हुसैन ने किया. प्रोग्राम में एम ओ अकादमी के संस्थापक मेंबर जामी उस्मानी, गणमान्य मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम ख़ान, संस्था के अध्यक्ष मिन्हाजुद्दीन, महामंत्री इरफ़ान तारिक़, कोषाध्यक्ष साजिद इक़बाल, सहायक सचिव मुजफ्फर हुसैन, लयेकुर रहमान, तमन्ना मलिक, जहीरूद्दीन, समी अहमद ख़ान, अल्काबिर पॉलीटेक्निक के सारे प्रोफेसर, मानगो छेत्र के सारे स्कूलों के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिवावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही