Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ

 
- सुरभि शाखा के सहयोग से 200 जरूरतमंद दिव्यांगों को मिलेगा लाभ Jamshedpur (Ratan Singh) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा श्री भगवान महावीर विकालांग सहायता समिति के सहयोग से साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है. दो दिवसीय इस शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ. सुरभि शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल एवं सचिव कविता अग्रवाल के सयुक्त नेतृत्व में शिविर का शुभारंभ शाखा की पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-meeting-of-jharkhand-kshatriya-sangh-organized-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

समापन समारोह में गणमान्य होंगे शामिल

कार्यक्रम संयोजिका ऊषा चौधरी एवं खुशबू काउंटिया ने बताया कि इस शिविर में 200 जरूरतमंद लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है. इस शिविर में जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ, पांव, कैलिपर्स, वैशाखी, सुनने की मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी. इसका आयोजन स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की पुण्यतिथि में उनके अनुज कमल अग्रवाल (कमल फार्मास्यूटिकल्स) के द्वारा किया गया हैं. इस कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार 08 जनवरी की शाम 04.30 बजे होगा. समापन समारोह में मरवाड़ी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगें. सुरभि शाखा की पूर्व अध्यक्षों ने बताया कि इस शिविर का लाभ लेने वाला दिव्यांग बिना किसी सहारे के चल सकते हैं. पहाड़ पर भी चढ़ सकते हैं और साइकिल चलाने के साथ ही नृत्य भी कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही