Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर श्रीराम मंदिर से शुरू हुआ भगवान राम का निःशुल्क बैच वितरण

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मंगलवार की शाम को बिष्टुपुर स्थित आंघ्रभक्त श्रीराम मंदिर में सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक समाजसेवी पप्पू सरदार ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के बैच (बिल्ला) का आम लोगों के बीच निःशुल्क वितरण का शुभारंभ किया. पंडित संतोष कुमार के नेतृत्व में पांच पंडितों ने पूजा की. इसके बाद जय श्रीराम के आकार में 1100 दीप प्रज्जवलित किये गये. पूजा एवं आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर पप्पू सरदार ने पांचों पंडितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. पप्पू के सेवा कार्य को देखते हुए प्रमुख पंडित संतोष कुमार ने भी पप्पू को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-35th-shyam-mahotsav-will-be-celebrated-at-sakchi-bazaar-shiv-temple-on-20th-february/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में 20 फरवरी को मनेगा 35वां श्याम महोत्सव

शहर को राममय बनाने का प्रयास

पप्पू सरदार ने कहा कि अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश के साथ हमारे जमशेदपुर में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है. इसमें सभी शहरवासियों को भी अपने शहर को राममय बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर मंदिर परिसर एवं आस-पास उपस्थित सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद एवं भगवान श्रीराम के बैच का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही