Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं तक के बच्चों का निःशुल्क बनेगा जाति प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र अभियान चलाकर बनाया जाएगा. इस संबंध में उरपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को सभी अंचलों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश जारी किया. उपायुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग (वर्चुअल बैठक) के जरीए उपरोक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थी. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा भी जुड़े हुए थे. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाते हुए 30 अगस्त से पहले शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का स्पष्ट निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-will-be-done-by-tanker-in-25-panchayats-of-jugsalai-vis-mla-mangal-inaugurated/">जमशेदपुर

: जुगसलाई विस की 25 पंचायतों में टैंकर से होगी जलापूर्ति, विधायक मंगल ने किया शुभारंभ

स्कूलों से टैग किए गए बीएलई

उपायुक्त ने बताया कि अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. एक विद्यालय के बच्चों का तीन दिनों में शत प्रतिशत प्रमाण पत्र बनेगा. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर जिले भर के विद्यालयों के साथ वीएलई को टैग किया गया है. उन्होंने सभी संबंधित से कार्य योजना बनाते हुए 3 दिनों में एक विद्यालय के सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-and-district-teachers-will-be-awarded-with-teacher-award/">जमशेदपुर

: शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे प्रखंड व जिला के शिक्षक

वगैर खतियान के भी बनेगा प्रमाण पत्र

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, ऐसे में इस अभियान चलाकर उक्त कार्य संपन्न किए जाएंगे. दूसरी ओर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद ने बताया कि खतियान नहीं होने पर भी जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा. इसके लिए स्थानीय स्तर पर मुखिया या अन्य जनप्रतिनिधि से मंतव्य लेते हुए राजस्व कर्मचारी की जांच के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-seized-15-75-liters-of-foreign-and-150-liters-of-country-liquor/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग ने 15.75 लीटर विदेशी व 150 लीटर देसी शराब किया जब्त
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही