Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विवि में छात्रों को नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की कराई जा रही है तैयारी

 
Chaibasa (sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हो गया है. विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं. विश्वविद्यालय के ए ब्लॉक में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर बनाया गया है जहां यूजी से लेकर पीजी तक के विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. निशुल्क कोचिंग सेंटर में तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. जो रोजाना चलेगी. विद्यार्थी आसानी से प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित जानकारी इस कोचिंग सेंटर से हासिल कर सकते हैं. वर्तमान समय में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर बताई जा रही है. फिलहाल दो घंटे की पढ़ाई हो रही है. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-farmers-of-badkhurshi-have-remained-self-reliant-with-mango-horticulture/">गालूडीह

: आम बागवानी से आत्मनिर्भर बने रहे हैं बड़ाखुर्शी के किसान

विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की जानकारी कोचिंग सेंटर से ले सकते है

विद्यार्थी यहां पर रजिस्ट्रेशन करा कर नि:शुल्क अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं. नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के को ऑर्डिनेटर डॉ. विष्णु कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की ओर से नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चलाने को लेकर योजना बनाई गई है. इसको धरातल पर उतारा जा रहा है. यहां के विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी इस कोचिंग सेंटर में ले सकते हैं, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर रोजाना कक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस कोचिंग सेंटर में जेपीएससी, एसएससी, रेलवे, शिक्षक भर्ती जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षकों को इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते है. कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर है. आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की  संख्या और भी बढ़ाने की तैयारी हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही