Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हाता माताजी आश्रम में बंगला भाषा की निःशुल्क पढ़ाई शुरु

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : हाता स्थित माताजी आश्रम में बंगला भाषा की निःशुल्क पढ़ाई शुरु हो गई है. बंगला नव वर्ष से इसकी शुरूआत हुई. प्रत्येक रविवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आश्रम के संचालक सह स्वयंसेवकों के द्वारा शिक्षा दान किया जा रहा है. आश्रम के संचालक सुनील कुमार डे ने बताया कि वर्तमान में पांच छात्रों ने निःशुल्क शिक्षा के लिए नामांकन लिया है. जिन्हें वे, सनत मंडल, कमल कांति घोष, शंकर चंद्र गोप, कृष्ण पद मंडल आदि शिक्षा दे रहे हैं. जिन बच्चों ने नामांकन लिया है उनमें हाता की निशा भकत, हल्दीपोखर की रिया मोदक एवं प्रियंका मोदक, सरमंदा से ऋतु राय और जुड़ी से बेबी रानी सरदार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बंगला को बचाने के उद्देश्य से निःशुल्क कक्षा शुरु किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aicwu-election-exercise-started-after-13-years-unions-bylaws-handed-over-to-rakeshwar-pandey/">जमशेदपुर

: 13 वर्षों बाद एआईसीडब्ल्यूयू चुनाव की कवायद शुरु, राकेश्वर पांडेय को सौंपा यूनियन का बायलॉज 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही