Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरप्रीत कौर की पुण्यतिथि पर बिष्टुपुर गुरुद्वारा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : समाजसेवी सह उद्योगपति सरदार सुरेन्द्रपाल सिंह टीटू की पुत्री स्व: गुरप्रीत कौर की तीसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को बिस्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से लगाया गया. शिविर की शुरुआत गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर की गयी. उसके बाद उपस्थित डॉक्टर जीबी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित लोगों की नेत्र जांच की. सरदार सुरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि शिविर मे 84 लोगों के नेत्र की जांच की गई. जांच उपरांत अगर ऑपेरशन या चश्मे की जरूरत होगी,तो वैसे जरूरत मंद का निःशुल्क ऑपेरशन के साथ चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-eight-committees-formed-in-the-special-meeting-of-the-zilla-parishad-selected-from-among-the-elected-members/">सरायकेला

: जिला परिषद की विशेष बैठक में आठ समितियों का गठन, निर्वाचित सदस्यों में से हुआ चयन

शिविर में ये लोग थे मौजूद

शिविर मे मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष सतनाम कौर कपुला, महासचिव मंगी लाल चावला एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों का योगदान रहा, साथ ही झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटि के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सिख भाजपा नेता सरदार सतवीर सिंह सोमू, सरदार मोहन सिंह, बिस्टुपुर गुरुद्वारा के प्रकाश सिंह ने भी शिविर में आकर स्व: गुरप्रीत कौर को श्रद्धांजलि दी. वहीं परिवार की ओर से माता मंजीत कौर, साहेब सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही