Search

 
 
 

जमशेदपुर : लक्ष्मीनगर में 11 फरवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय खाद्य एवं वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सरदार राम पुकार राय की स्मृति में सरदार राम पुकार राय वेलफेयर फाउंडेशन का गठन किया गया है. इसके अंतर्गत हर रविवार को जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्गीय राम पुकार राय के पुत्र डॉ रामनरेश राय के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि डॉ राम नरेश ब्रह्मानंद अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं. इसकी जानकारी लक्ष्मीनगर में वरिष्ठ नागरिक परिषद सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई. इसमें मौजूद वक्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा के साथ ही फाउंडेशन के द्वारा पौधरोपण और गरीब बच्चों के पढ़ाई में सहयोग जैसे कार्य किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-mahila-morcha-demands-making-special-law-for-women/">जमशेदपुर

: झारखंड महिला मोर्चा ने की महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाने की मांग

3000 लोगों की होगी जांच 

इसी क्रम में आगामी 11 फरवरी को एक निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन वरिष्ठ नागरिक परिषद लक्ष्मीनगर में किया जाएगा. इसमें विभिन्न तरह की जांच भी की जाएगी और दवाइयां दी जाएगी. यहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से 50 प्रतिशत रियायत दरों पर जांच करवाया जाएगा. स्वास्थ्य मेला में ब्रह्मानंद अस्पताल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं निजी चिकित्सक अपनी सेवा देंगे. स्वास्थ्य मेले में 2500 से 3000 लोगों के नि:शुल्क जांच करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ राम नरेश राय, गुलो महतो, रामानुज शर्मा, किशोर यादव, राम मुर्ति सिंह, नरेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर सिंह, राज किशोर यादव, सुरेश राम, राज कुमार यादव, दिपक शर्मा, सुभाष राम, अखलेश यादव उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही