Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में बच्चों को दिया गया पेंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कमज़ोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क पेंटिंग सिखाने के लिए ह्यू विंग्स आर्ट सेंटर आगे आया है. ग्रीष्म अवकाश को उपयोगी बनाने के लिए शहर के अलग अलग जगहों पर संस्था की ओर से पेंटिंग की प्रशिक्षण दियाजा रहा है. इसी के तहत बिरसानगर के जोन नंबर 8 स्थित मोची बस्ती में ह्यू विंग्स आर्ट सेंटर की संचालक नीतू दूबे ने बच्चों को आसान तरीके में मां सरस्वती का स्केच बनाने का हुनर सिखाया. महिला विकास समिति द्वारा संचालित चित्रकला कक्षा में उक्त शिविर का आयोजन हुआ. एक घंटे के प्रशिक्षण में ही बच्चों ने स्केच की आसान ट्रिक को सिखा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-fair-price-dealer-association-president-fulkant-jha-met-shibu-soren/">आदित्यपुर

: झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष फुलकांत झा मिले शिबू सोरेन से

बच्चों में हुनर का विकास जरूरी

नीतू दूबे अपनी पेंटिंग के लिए प्रख्यात हैं. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक भी हैं. नीतू दूबे ने बताया की उन्हें महसूस हुआ की अपने शहर में ही काफी बच्चे पेंटिंग कला में रुचि तो रखते हैं. लेकिन धन या समय अभाव के कारण प्रशिक्षण नहीं ले पातें. इसी समस्या को देखते हुए इस ग्रीष्म अवकाश को वैसे बच्चों के लिए उपयोगी बनाया गया. पेंटिंग सीखने के लिए बहुत से बच्चों ने संपर्क किया है. उन्हें सुविधा अनुसार अलग अलग स्थान पर प्रशिक्षण देने की दिशा में प्रयास की जायेगी. फिलहाल संसाधन सीमित है, इसलिए सभी तक पहुंचना मुमकिन नहीं है. आगामी दिनों में बेहतर कार्य योजना बनाकर मेगा आर्ट कैंप आयोजित की जायेगी. बिरसानगर के मोची बस्ती में करीब 20 बच्चों को सरस्वती मां की स्केच बनाना सिखाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-deer-found-on-the-side-of-railway-track-in-kovali/">जमशेदपुर

: कोवाली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला हिरण का शव 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही