Search

 
 
 

जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर प्रांगण में निःशुल्क साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर बिष्टुपुर में रविवार को पतंजलि युवा भारत की ओर से सप्ताहिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का संचालन पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया. शिविर में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया. पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जाई, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी उदगीथ, प्रणव प्राणायाम तथा अग्निसार क्रिया के बारे में विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने सिंहगर्जना, हास्यासन और भजनों के साथ तालीवादन के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों में योग के प्रति नया जोश भरा. युवा योग प्रशिक्षक रविनंदन कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम, मंडूकासन, कटि सौंदर्य आसान, चक्की आसन, पश्चिम उतान आसन, नौली क्रिया एवं अन्य यौगिक क्रियाओं की जानकारी दी. युवा योगी राहुल खेमका ने विभिन्न आसनों में बैठने की सही जानकारी एवं हस्त मुद्राओं का ज्ञान लोगों के बीच रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delhi-khalsa-fateh-march-in-lauhangari-many-including-ssp-participated/">जमशेदपुर

: लौहनगरी में निकला दिल्ली खालसा फतेह मार्च, एसएसपी समेत कई हुए शामिल

प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा शिविर

समिति के सचिव चंद्रशेखर झा ने बताया कि यह साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर पतंजलि युवा भारत के सुयोग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में प्रत्येक रविवार प्रातः 6:00 बजे से 7:30 तक शहर के सभी आम जनों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी. शिविर के सफल आयोजन में निर्मल खां, अमित कुमार ठाकुर, संजय नारायण खां, रमण कुमार चौधरी, संतोष कुमार ठाकुर, सुशील कुमार खां कुमोद, विनायक कल्याण, अक्षय ठाकुर, सदाशिव झा, अनुज कुमार झा, आरूष कश्यप, मणि कुमारी, निरंजन मिश्रा, आरुषि कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर आदि की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-social-organization-help-and-help-launched-a-cleanliness-drive/">जमशेदपुर

: सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प ने चलाया सफाई अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही