Search

 
 
 

जमशेदपुर : ऑल झारखंड तेलुगु समाजम में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जंयती

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ऑल झारखंड तेलुगु समाजम के द्वारा मंगलवार को अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती कदमा स्थित केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई. इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा अल्लूरी सीताराम राजू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर समाजम के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने कहा कि देश की आजादी के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ने वाले सीताराम राजू से वर्तमान में युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-padma-shri-premlata-was-honored-under-the-great-public-relations-campaign/">जमशेदपुर

: महा जनसंपर्क अभियान के तहत पद्मश्री प्रेमलता को किया सम्मानित

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया

सभापति एमबी सुब्रमण्यम ने अल्लूरी सीताराम राजू को भारत की संस्कृति की जनजाति पहचान, वीरता, आदर्श और मूल्यों का प्रतीक बताया. महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू ने अपना जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उनका बलिदान और जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, एम ईश्वर राव, शेखर राव, प्रसाद राव, कमल, एम जगदीश राव, काली प्रसाद राव, नागेश्वर राव, जानकी राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही