Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में हुई फ्रेशर पार्टी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को यूजी प्रथम सेमेस्टर में नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एक स्वागत सभा हुई, जिसमें विभाग के प्राध्यापक डॉ एस पण्डा, डॉ उधम सिंह, डॉ जकी अख्तर, जमशेद तथा साजिद परवेज के अलावा फैकल्टी इंचार्ज डॉ अनवर शहाब, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद फिरोज इब्राहिमी, तथा मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज शामिल हुए. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने मनोविज्ञान विभाग और उसके प्राध्यापकों की प्रशंसा की और छात्र-छात्राओं को अनुशासन अपनाने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-kavi-sammelan-on-engineers-day-at-rvs-college/">जमशेदपुर

: आरवीएस कॉलेज में अभियंता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
उन्होंने कहा कि यदि जीवन में आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो अपने शिक्षकों के साथ ही माता-पिता का आदर करना सीखें. डॉ बीएन त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे परीक्षा के लिए घंटे बैठ जाते हैं, लेकिन अध्ययन करने के लिए तीन घंटा बैठना संभव नहीं होता है, यह आश्चर्यजनक है. उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए यह भी कहा कि तुम्हें गूगल मास्टर से दूर रहना चाहिए और पुस्तक एवं शिक्षक से घनिष्ठता बढ़ाना चाहिए. डॉ फिरोज इब्राहिम ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने प्रति ईमानदार होना चाहिए. उन्हें अपने अंदर वह क्षमता पैदा करनी चाहिए, जिसके द्वारा वे अपने परीक्षक से नंबर और समय से सफलता छीन सकें. कार्यक्रम के समापन पर में नए पुराने विद्यार्थी आपस में मिले और सबने मिलकर खुशियां बांटी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही