Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन 26 से

 
Jamshedpur : अग्रवाल समाज फाउंडेशन एव श्री अग्रसेन महिला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राखी मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन 26 जून से तुलसी भवन में होगा. उक्त मेला सह प्रदर्शनी में विभिन्न सामानों की कूल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे. उक्त जानकारी सोमवार को अग्रवाल समाज फाउंडेशन एवं श्री अग्रसेन महिला क्लब की ओर से प्रेस वार्ता में दी गई. राखी मेला सह प्रदर्शनी का समापन 28 जून को होगा. आयोजन के संबंध जानकारी देते हुए श्री अग्रसेन महिला क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रदर्शनी राखी के उपलक्ष में लगाई जा रही है. क्लब सचिव रेशु बरवालिया ने बताया यह  प्रदर्शनी महिलाओं को एक पहचान देने के लिए आयोजित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kathak-dance-workshop-talim-started-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में कत्थक नृत्य की कार्यशाला का शुभारंभ

पोस्टर का किया गया विमोचन

राखी मेला सह प्रदर्शनी से जुड़े पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया. क्लब की कोषाध्यक्ष रंजू अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों के लिए अनेक आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे. इससे पहले वर्ष 2019 में संस्था की ओर से पहली बार मेले का आयोजन किया गया था. यह दूसरा आयोजन है. मेले में साड़ी, कुर्ती, गाउन, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी, गिफ्ट आइटम, क्रोकरी होम डेकोर आइटम्स, ज्वेलरी, हेयर एसेसरीज सहिय अन्य उत्पाद होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-armys-polyclinic-lab-closed-due-to-restoration-of-new-staff-and-non-service-agreement/">जमशेदपुर:

नए स्टॉफ की बहाली व सर्विस एग्रीमेंट नहीं होने से सेना का पॉलीक्लिनिक लैब बंद

पोस्टर विमोचन में ये थे मौजूद

पोस्टर विमोचन एवं पत्रकार सम्मेलन में अग्रवाल समाज फाऊंडेशन अध्यक्ष निलेश राजगढ़िया, सचिव मनोज पुरिया, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, उपाध्यक्ष रितेश मित्तल, संरक्षक विनोद देबूका, पूर्व महिला अध्यक्ष बिंदिया गढ़वाल, शालिनी अग्रवाल, दीपिका मित्तल, स्वाति अग्रवाल, पूनम बजाज, ममता सक्सेरिया आदि सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-of-press-club-in-blood-bank-on-tuesday/">जमशेदपुर

: प्रेस क्लब का रक्तदान शिविर मंगलवार को ब्लड बैंक में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही