: बहलदा रोड में किया टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर का रेल चक्का जाम
पांच राज्यों में किया गया आंदोलन
सालखन मुर्मू का कहना है कि रेल चक्का जाम सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि बिहार, असाम, ओड़िशा और बंगाल में भी किया गया. झारखंड के बारे में कहा कि यहां पर झामुमो की ओर से रेल चक्का जाम को कमजोर करने का भी प्रयास किया गया था.इसी दिन जन्मे थे शहीद तिलका मुर्मू
सालखन मुर्मू का कहना है कि शहीद तिलका मुर्मू का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था. उसी को ध्यान में रखते हुये ही 11 फरवरी 2023 को रेल चक्का जाम की तारीख पक्की की गयी थी. सालखन ने झामुमो पर आरोप लगाया कि आदिवासियों की ईश्वर मरांग बुरू को 5 जनवरी को जैनों के हाथों बेचने का काम किया. कुरमी को एसटी बनाने के पीछे भी जेएमएम का षड्यंत्र है. जेएमएम ने 3 वर्षों में केवल लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है. जनता को झुनझुना थमाने के लिए बेवजह झारखंडी जोहार यात्रा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-canceled-due-to-rail-traffic-jam-at-khemasuli-and-chandil-stations-many-diverted/">जमशेदपुर: खेमासुली व चांडिल स्टेशन पर रेल चक्का जाम से कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग [wpse_comments_template]

Leave a Comment