Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक जुलाई से प्लास्टिक, इयरबड्स व गुब्बारे समेत कई चीजें हो जाएंगी बैन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : एक जुलाई से जमशेदपुर में प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने सामान की बिक्री बंद हो जाएगी. इन सामान में प्लास्टिक युक्त ईयर बड्स व गुब्बारे, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियां, थर्मोकोल के सामान प्लेट, कप, गिलास, प्लास्टिक का कांटा, चम्मच, चाकू, ट्रे, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली प्लास्टिक की फिल्म, प्लास्टिक के निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के प्लास्टिक के पैकेट और 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर आदि चीजें बैन हो जाएंगी. इसके अलावा प्लास्टिक की सीट और प्लास्टिक की अन्य वस्तुओं पर भी पाबंदी रहेगी. इनके प्रयोग और बेचने पर भी पाबंदी रहेगी. सरकार का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब सोमवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसे लेकर जनता को जागरूक करने का अभियान शुरू होगा. इस आदेश से दुकानदारों को भी अवगत कराया जाएगा. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने सरकार के आदेश को एक जुलाई से धरातल पर उतारने का खाका तैयार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ineffective-closed-in-chandil-subdivision-shops-remained-open-like-other-days/">चांडिल

: चांडिल अनुमंडल में बंद बेअसर, अन्य दिनों की तरह खुली रही दुकानें

जेएनएसी कराएगी माइकिंग

जेएनएसी की नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप ने बताया कि जेएनएसी इस संबंध में जल्द ही जागरुकता अभियान चलाएगा. इसे लेकर साकची, बारीडीह, सोनारी, कदमा आदि मार्केट में माइकिंग कराई जाएगी. माइकिंग का काम एक-दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा. लोगों को बताया जाएगा कि प्लास्टिक की कौन सी चीजों पर पाबंदी है. प्रचार-प्रसार के अन्य तरीके भी प्रयोग में लाए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही