Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः गोलमुरी थाना से 50 मीटर दूर फल व्यवसायी को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

सुबह में कन्हैया यादव अपने काम में व्यस्त थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. कन्हैया यादव को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement
इसी स्थान पर मारी गई गोली.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक फल व्यवसायी को गोली मार दी. घायल व्यवसायी कन्हैया यादव को गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह में कन्हैया यादव अपने काम में व्यस्त थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. कन्हैया यादव को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही